Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का कदम : विदेश में मृत युवाओं के परिवारों को सहायता

Summer Express,चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विदेशों में असमय मृत्यु का शिकार होने वाले युवाओं के परिवारों को राहत देने के लिए अहम निर्णय लिया है। अब वैध रूप से विदेश गए और वहां जान गंवाने वाले युवाओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार विशेष कल्याण कोष का गठन करने जा रही है, जिसकी रूपरेखा तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।

सरकार का यह कदम लगातार बढ़ रहे उन मामलों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिनमें हरियाणा के युवा विदेशों में जाकर असामयिक मौत का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर अवैध तरीके से विदेश जाने यानी ‘डंकी रूट’ के चलते यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। जानकारी के अनुसार, अब तक एक हजार से अधिक युवा अमेरिका सहित अन्य देशों से डिपोर्ट किए जा चुके हैं।

डंकी रूट पर रोक लगाने के लिए सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसे विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को सुरक्षित और वैध तरीके से विदेश भेजने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

राज्य के कई जिलों जैसे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अवैध तरीके से विदेश जाने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। बिना पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण के विदेश जाने वाले युवाओं को वहां भाषा और कार्य से जुड़ी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें कम स्तर के काम करने पड़ते हैं।

इसी समस्या के समाधान के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, विदेश जाने से पहले युवाओं को संबंधित देश के नियम, संस्कृति और कार्य प्रणाली की जानकारी देने के लिए प्री-डिपार्चर ओरियंटेशन ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

सरकार ने वर्ष 2026-27 के दौरान ओमान, कुवैत, जर्मनी और स्पेन जैसे देशों में रोजगार के नए अवसर तलाशने की योजना बनाई है। वहीं, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इजराइल और दुबई को फिलहाल प्राथमिकता सूची से बाहर रखा गया है।

सरकार का मानना है कि इन प्रयासों से न केवल युवाओं को सुरक्षित रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि अवैध प्रवासन पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.