Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Summer express, कैथल  | कैथल जिले के नरवल गांव में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 30 वर्षीय युवक संदीप की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर कस्सी, डंडों और लात-घूंसों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृतक की पत्नी रीना के अनुसार, घटना की शुरुआत परिवार के ही कुछ सदस्यों के बीच कहासुनी से हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान संदीप मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पक्ष ने उसे ही निशाना बना लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर कस्सी और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, संदीप अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में मातम का माहौल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

राजौंद थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.