Facebook-f Youtube X-twitter

रादौर में पूर्व विधायक की फैक्टरी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Summer express,यमुनानगर  | यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के जठलाना स्थित इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की ट्रेनॉक्स लैमिनेट फैक्टरी पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। हमलावरों ने फैक्टरी के मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए करीब आठ राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां फैक्टरी परिसर में खड़े एक ट्रक के आगे जा लगीं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। उस समय फैक्टरी के गेट पर बने सिक्योरिटी रूम में कर्मचारी मौजूद थे। तभी दो युवक, जिन्होंने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे, अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में डर का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए और फिर मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलियां फैक्टरी के अंदर तक पहुंचने से स्थिति गंभीर हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीआईए-1, सीआईए-2 और थाना जठलाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए हैं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या दहशत फैलाने की नीयत से जुड़ा माना जा रहा है।

फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, हालांकि कर्मचारियों में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.