Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में रिटायर्ड SI के परिवार को धमकी, अपहरण प्रयास व दबाव के आरोप

Summer express, सोनीपत | सोनीपत जिले के बहालगढ़ क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर के परिवार को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में रिटायर्ड एसआई के बेटे के अपहरण का प्रयास किए जाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामले में वेस्ट रामनगर निवासी उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके पति ने पूर्व एसीपी नरसिंह के खिलाफ चंडीगढ़ स्थित स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से लगातार उन पर शिकायत वापस लेने और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को बहालगढ़ स्थित एक प्रॉपर्टी ऑफिस में उषा रानी के बेटे राकेश, जिन्हें ‘धोला पहलवान’ के नाम से भी जाना जाता है, पर कथित रूप से हमला किया गया। आरोप है कि सचिन डिघल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और दफ्तर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने राकेश को पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से राकेश को बचा लिया गया। बताया गया कि अपहरण की कोशिश नाकाम होने के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर शिकायत वापस नहीं ली गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर से 14 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे, जिनमें सचिन, प्रशांत और जोनी जैसे नाम सामने आए हैं। इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेलगावी में घर में भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो गंभीर

summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी शहर के चवहतगल्ली इलाके में सोमवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा गणेश उत्सव के दौरान मार्केट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर...

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 17 सितंबर तक कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी हवाओं के मुकाबले मानसूनी हवाएं अभी प्रभावी बनी हुई हैं, जिसके चलते सितंबर का आधा महीना बीतने के बावजूद मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हुई हैं। मौसम विभाग...

बहादुरगढ़ के अस्पताल में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत, अचेत हालत में मिले थे दोनों

summer express, बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर के पास स्थित ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में तड़के दो कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अस्पताल परिसर में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सचिन...

अंबाला में रंजिश के चलते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

summer express, अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी...

श्रीलंका में समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी के इकलौते बेटे की मौत

summer express, हिसार। श्रीलंका में हुए समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी सुनील कुमार परुथी के इकलौते बेटे समर्थ की मौत हो गई। 25 वर्षीय समर्थ दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। हादसा , समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हुआ। घटना में समर्थ के अलावा दो अन्य युवक भी समुद्र में डूब गए,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.