Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूट्यूब पर भैंस का वीडियो देखकर फंसा किसान, ऑनलाइन ठगे 34 हजार

नारनौल | थाना सदर क्षेत्र के गांव गुवानी में ऑनलाइन ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को यूट्यूब पर भैंस का वीडियो दिखाकर 34,000 रुपये की रकम ऐंठ ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूब वीडियो देखकर किया संपर्क

पीड़ित विजय ने बताया कि 13 नवंबर को उन्होंने यूट्यूब पर भैंस का एक वीडियो देखा और खरीदने की इच्छा जताई। वीडियो में दिए गए नंबर पर कॉल करने पर फोन रिसीव करने वाले युवक ने खुद को सोनू जाट, निवासी जयरामपुरा, जयपुर (राजस्थान) बताया।

ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मांगी पहली किश्त

आरोपी ने भैंस की बुकिंग के नाम पर 5,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। भरोसा करके पीड़ित ने भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन भैंस गाड़ी में भेजने का दावा किया।

GPS खराब होने का बहाना बनाकर की कई किश्तों में वसूली

डिलीवरी के दौरान आरोपी ने GPS खराब होने का बहाना बनाते हुए अलग-अलग किश्तों में 14,500 रुपये, 14,000 रुपये और 500 रुपये और जमा कराने को कहा। कुल मिलाकर पीड़ित से 34,000 रुपये वसूल लिए गए।

भैंस मिली, लौटाई रकम

रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो भैंस भेजी और न ही पैसे लौटाए। खुद को ठगा महसूस कर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के मोबाइल नंबर व अन्य विवरणों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान: छात्रों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की, लाठीचार्ज

एजेंसी | रांचीझारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को विधानसभा मार्च के साथ और तेज हो गया। बड़ी संख्या में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं के अभ्यर्थी रांची में विधानसभा की ओर बढ़े। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।प्रदर्शनकारियों...

पंजाब चुनाव: सैनी ने शिअद से गठबंधन की संभावना नकारी

समर न्यूज | चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ...

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगीपंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारितपहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब...

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.