Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल मंडी में पहले दिन नहीं हुई गेहूं खरीद, 4000 क्विंटल लेकर लौटे किसान

Summer Express,पलवल   | पलवल जिले की अनाज मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन व्यवस्था खामियों के चलते पलवल मंडी में किसानों को निराशा हाथ लगी। करीब 4000 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे किसानों का एक भी दाना नहीं बिक सका।

जानकारी के अनुसार, पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया शुरू की जानी थी। हालांकि पलवल मंडी में हैफेड और वेयर हाउस के अधिकारियों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। दिनभर किसान मंडी में अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन खरीद नहीं हो सकी। मंडी सचिव नवदीप सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पहले दिन खरीद नहीं हो पाई, और उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से खरीद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस बार गेहूं की खरीद 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर की जा रही है और भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में करने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मंडियों में तैयारियों की कमी साफ नजर आई। मंडी परिसर में गेहूं की खरीद खुले में किए जाने की संभावना है, क्योंकि टीन शेड में सरसों के कट्टे रखे होने के कारण वहां स्थान उपलब्ध नहीं है।

प्रशासन द्वारा नए नियम भी लागू किए गए हैं। मंडी में गेहूं लाने वाले वाहनों पर नंबर प्लेट होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही किसान की स्वयं उपस्थिति जरूरी है। यदि किसान उपस्थित नहीं होता, तो उसे पोर्टल पर तीन नामांकित व्यक्तियों को दर्ज करना होगा, जिनमें से कोई अधिकृत व्यक्ति फसल बेच सकेगा।

नए नियमों की जानकारी के अभाव में कई किसान बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के साथ मंडी पहुंचे, जिन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। मंडी कर्मचारियों ने वाहनों और किसानों की फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया भी की।

इसी बीच, मंडी में अटल रसोई में गैस सिलेंडर खत्म होने की समस्या भी सामने आई, जिससे वहां भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई। बाद में मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने गैस सिलेंडर की व्यवस्था करवाई।

उधर, जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने होडल और हथीन अनाज मंडियों का निरीक्षण कर खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.