Facebook-f Youtube X-twitter

पेटवाड़ में बुजुर्ग पर बेरहमी से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

Summer Express,हिसार  | हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के पेटवाड़ गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग रामफल की बेरहमी से पिटाई के बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले सुरेश कुमार ने रामफल को रास्ते में जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे घर छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी को खांडाखेड़ी रोड पर नहर के पास ले जाकर खेतों में वारदात को अंजाम दिया।

मृतक के बेटे नरेश ने बताया कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग को शराब पिलाई और फिर एक खेत में बने गड्ढे में फेंककर उस पर हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि सुरेश ने डंडों से मारपीट की और पेट पर तेजधार हथियार से भी वार किया।

घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रामफल की आवाज सुनी और पास के पेट्रोल पंप पर जाकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद चार से पांच लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में रामफल को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ,पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.