Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसिक तनाव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत जिले में सेक्टर-29 स्थित फ्लोरा चौक के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के लापता होने और ससुराल पक्ष की लगातार मिल रही धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र की पत्नी पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पत्नी के लापता होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग धर्मेंद्र को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे और उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे थे, जिससे वह काफी तनाव में था।

सुबह जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, तब धर्मेंद्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया।

मृतक के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर मौजूद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार धमकियों के कारण धर्मेंद्र मानसिक रूप से टूट गया था।

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पत्नी की गुमशुदगी और ससुराल पक्ष की कथित धमकियों के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.