Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलते ट्रक में भीषण आग, 300 क्विंटल गेहूं जलकर पूरी तरह राख

Summer express,पंचकूला  | हरियाणा के पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पिंजौर-सूरजपुर के पास गेहूं से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के समय ट्रक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित बद्दी मंडी की ओर जा रहा था। चालक मोहम्मद मोनीश और ट्रक मालिक रियाज खान के अनुसार, ट्रक में करीब 300 क्विंटल गेहूं लदा हुआ था। पिंजौर-सूरजपुर के नजदीक पहुंचते ही ट्रक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। हालांकि चालक और उसका साथी समय रहते ट्रक से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अमरावती चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कालका फायर स्टेशन को जानकारी दी। ट्रक चालक और मालिक ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिसके चलते आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका और पूरा ट्रक व उसमें लदा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।

आग की वजह से नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और ट्रैफिक को सुचारू कराया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.