Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 अप्रैल से शुरू होगा इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे टूर्नामेंट,ऊना में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित

Summer express/ऊना, राकेश: हिमाचल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर जिला सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ऊना जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए इंदिरा स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें जिले भर से करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। इस मौके पर क्रिकेट संघ के पदाधिकारी मदन पुरी ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर आगे कैंप के लिए भेजा जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह अंतर जिला सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 अप्रैल से शुरू होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला क्रिकेट ग्राउंड और संतोषगढ़ क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रायल में शामिल होने के लिए युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.