Facebook-f Youtube X-twitter

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर मंडी के होटल ब ढ़ाबा संचालकों ने दी अपनी प्रतिकिया

Summer express/मंडी, धर्मवीर- मध्य पूर्वी देशों में जारी संर्घष का असर दुनिभाभर में अब तेल और एलपीजी गैस की कीमतों पर साफ दिख रहा है। जारी इस संघर्ष के बीच बीते बुधवार को कमर्शियल एलपीजी गैस सिंलेंडर के दामों में करीब 200 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे ढ़ाबा, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

कमर्शियल गैस सिंलेंडरों के दामों में वृद्धि करने पर मंडी के ढ़ाबा और होटल संचालकों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी तरह से गैस के दाम बढ़ते रहे तो उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। मिठाई विक्रेता भगवंत सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले उन्हें वाणिज्यिक सिलेंडर 1700 के करीब दिया जा रहा था, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 2 हजार के आसपास हो गई। वहीं अब बीते रोज से उन्हें 19 किलो का यही सिलेंडर 2300 रूपये का मिल रहा है। जबकि वह अपनी मिठाईयां पुराने दामों में ही बेच रहे हैं। ढाबा संचालक योगेश पाल शर्मा ने बताया कि पहले ही उन्हें गैस की उपलब्धता नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरी ओर दाम बढ़ने से उनकी और मुश्किलें बढ़ गई हैं। ढाबा संचालक मान सिंह ही माने तो उन्हें गैस की किल्ल्लत के कारण उन्हें मजबूरी में तंदूर में लकड़ियां डालकर खाना बनाना पड़ रहा है। इसके अलावा खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिकल इंडक्शन का भी सहारा लिया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक रंगारंग सिंह का कहना है कि वे बढ़े हुए दामों पर भी सिलेंडर खरीदने के लिए तैयार है, लेकिन उन्हें समय पर गैस की डिलिवरी तक नहीं मिल पा रही है। जिसका असर उनके कारोबार पर भी पड़ना शुरू हो गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.