Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से धूलभरी आंधी चल रही है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अप्रैल को उत्तर और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल तथा 7 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में स्थिति अधिक प्रभावी रहने की संभावना है, जहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में भी शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ सप्ताह के अंत तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 3 अप्रैल को हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं, जबकि 4 और 5 अप्रैल को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को ओले गिरने का अनुमान है।

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी 3 अप्रैल को छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जहां हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

दक्षिण भारत में केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम के इस बदले मिजाज का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। बेमौसम बारिश और तेज आंधी से खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे कृषि क्षेत्र के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.