Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमआईएस भुगतान में बड़ा बदलाव:अब सीधे खातों में पहुंचेगा पैसा, छोटे किसानों को प्राथमिकता

शिमला , संजू:हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत मिलने वाला भुगतान अब एचपीएमसी द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। यानी अब किसानों को उनकी उपज के बदले सामान नहीं, बल्कि पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे मिलेगी। इस मुद्दे को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा हो चुकी है और जैसे ही धनराशि उपलब्ध होगी, सबसे पहले छोटे और सीमांत किसानों को भुगतान किया जाएगा।

सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस फैसले को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल भाजपा पर भी निशाना साधा। नेगी ने कहा कि हाल ही में विधानसभा का लंबा बजट सत्र चला, जिसमें भाजपा विधायकों को सरकार को घेरने का पर्याप्त अवसर मिला था। लेकिन विपक्ष कोई ठोस मुद्दा प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाया।उन्होंने आरोप लगाया कि अब भाजपा हताशा में प्रदेशभर में प्रदर्शन करने की बात कर रही है, ताकि अपनी राजनीतिक असफलताओं को छुपाया जा सके।एंट्री टैक्स के मुद्दे पर भी मंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने इसे लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया। उनके अनुसार छोटे वाहनों पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और अन्य वाहनों पर भी टैक्स में सीमित वृद्धि ही की गई है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.