कैथल में जमीन बेचने के नाम पर महिला से 2.20 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज

Summer express, कैथल। जिले के शेरगढ़ गांव में जमीन बेचने का झांसा देकर एक महिला से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साढ़े चार एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर पीड़िता से कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपये की रकम अलग-अलग किश्तों में वसूली गई, लेकिन बाद में न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई और न ही पैसे लौटाए गए।

शिकायत के अनुसार, जाजनपुर निवासी सोनिया की पहचान आरोपितों से थी, जिनमें कुरुक्षेत्र निवासी ऊषा बंसल और उसके पति सुरेंद्र शामिल हैं। वर्ष 2024 में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि 75 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हुआ और पीड़िता ने फरवरी 2025 तक अलग-अलग किस्तों में पूरी राशि आरोपितों को दे दी।

पीड़िता का कहना है कि तय समय पर रजिस्ट्री 31 दिसंबर 2025 को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपितों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। बाद में पता चला कि उसी जमीन को आरोपितों ने अन्य लोगों को भी बेच दिया।

आरोप यह भी है कि जमीन की कीमत बढ़ने के बाद आरोपितों के मन में लालच आ गया और उन्होंने पीड़िता के साथ धोखाधड़ी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपितों ने उन्हीं लोगों को जमीन बेची, जिनसे पीड़िता का पहले से विवाद चल रहा था।

मामले में तितरम थाना पुलिस ने ऊषा बंसल और सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि डीएसपी स्तर की जांच में तीन अन्य आरोपितों को निर्दोष पाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.