Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी के उमरावत गांव में ‘हर घर जल’ योजना फेल, ढाई महीने से सूखा जलघर, ग्रामीण परेशान

Summer Express भिवानी। जिले के उमरावत गांव में पिछले ढाई महीनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है, जिसके चलते केंद्र और राज्य सरकार की ‘हर घर जल’ योजना यहां पूरी तरह विफल नजर आ रही है। गांव का जलघर लंबे समय से सूखा पड़ा है और पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो चुकी है।

स्थिति यह है कि करीब 3 से 4 हजार की आबादी वाला यह गांव अब पूरी तरह टैंकरों के सहारे जीवन जीने को मजबूर है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर की कीमत 500 से 700 रुपये तक होने के कारण यह अतिरिक्त खर्च आम और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से वे लगातार पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

गांव के लोगों ने यह मुद्दा ग्रीवेंस मीटिंग में भी सांसद और विधायक के सामने उठाया था, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सरपंच सुधीर शर्मा ने भी प्रशासन से जल्द जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस समस्या को कई बार अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा, ताकि उन्हें पानी की किल्लत से निजात मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.