Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर टियाले दा घट्ट के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़,तीन महिलाएं बरामद

हमीरपुर , अरविंद -:हमीरपुर पुलिस ने शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर स्थित टियाले दा घट्ट क्षेत्र के एक निजी होटल में देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस थाना सदर की टीम ने थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मौके से पंजाब की तीन महिलाओं को बरामद किया गया और उन्हें संरक्षण में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर भेजा गया है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण और अन्य जरूरी जांच की जाएगी। इसके साथ ही उनका बयान उपमंडलाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों और होटल के संदिग्ध संचालन के लगातार निगरानी के बाद की गई।

डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि बरामद तीनों महिलाएं पहले भी इसी होटल में देखी जा चुकी थीं। होटल के संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में भी लगी है।पुलिस ने कहा कि होटल का उपयोग लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं के अनैतिक कार्यों में शामिल होने के संकेत मिले हैं। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

राजेश उपाध्याय ने कहा कि यह जिला हमीरपुर में इस तरह का पहला मामला है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लगातार इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि बरामद महिलाओं की सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है। जांच के दौरान होटल संचालक और अन्य संभावित संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में इस प्रकार के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।हमीरपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि यह केवल एक प्रारंभिक कार्रवाई है और पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.