Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, 242 ग्राम पंचायतें शामिल

हमीरपुर, 7 अप्रैल। जिला हमीरपुर में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले की 242 ग्राम पंचायतों और 6 पंचायत समितियों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है।

जारी रोस्टर के अनुसार बीडीसी सुजानपुर, बिझड़ी और हमीरपुर में पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं, बमसन में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। भोरंज में यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए और नादौन में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेगा।बीडीसी सुजानपुर के 15 वार्डों में भी आरक्षण लागू किया गया है। वार्ड-1 डेरा, वार्ड-11 चमियाणा, वार्ड-12 री और वार्ड-15 पटलांदर को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड-5 जंगल और वार्ड-7 चबूतरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड-4 बैरी, वार्ड-6 खैरी, वार्ड-9 पनोह और वार्ड-10 लंबरी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा वार्ड-2 ठाणा धमड़ियाणा और वार्ड-3 बीड़ बगेहड़ा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड-13 करोट ओबीसी और वार्ड-14 ओबीसी महिला के लिए निर्धारित है।

जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों का आरक्षण भी घोषित किया गया है। इनमें 6 वार्ड अनारक्षित हैं, जबकि शेष वार्डों को एससी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। यह आरक्षण रोस्टर आगामी पंचायत चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है और इससे चुनावी समीकरणों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.