Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पट्टा महलोग में बड़ा हादसा टला: पुराने अस्पताल परिसर में पेड़ गिरा, बिजली व्यवस्था प्रभावित

Summer express /सोलन-:  पट्टा महलोग में पोस्ट ऑफिस के नजदीक स्थित पुराने अस्पताल परिसर में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। घटना के समय परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे संभावित जनहानि टल गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और भारी था, जो अचानक जड़ों सहित उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों वाहन पेड़ के नीचे दब गए, जिससे मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा।घटना का असर आसपास की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। पेड़ की शाखाएं बिजली की तारों पर गिरने से एक बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया और जल्द मरम्मत की मांग की।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई पेड़ पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिनकी समय-समय पर देखभाल नहीं होने के कारण इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पेड़ों की नियमित छंटाई और निरीक्षण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.