Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश में जोखिम से बचें: चंबा घटना के बाद एचआरटीसी ने चालकों को जारी किए सख्त निर्देश

धर्मशाला , राहुल-:जिला चंबा में सड़क पर गिरे पत्थरों के बीच से एचआरटीसी बस निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कुगती से भरमौर जा रही बस की है, जो हड़सर के पास सौंधी नामक स्थान पर पत्थर गिरने के कारण प्रभावित सड़क से गुजर रही थी। चालक ने जोखिम उठाते हुए बस को संकरे रास्ते से निकालने की कोशिश की, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एचआरटीसी मंडल धर्मशाला प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की है। मंडल के डीएम पंकज चड्ढा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को निर्देश जारी कर चालकों और परिचालकों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी कमजोर हो जाती है, जिससे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।प्रबंधन ने निर्देश दिए हैं कि ऐसी परिस्थितियों में किसी भी चालक को जबरन वाहन निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यदि सड़क बाधित हो या मार्ग संकरा हो जाए, तो बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर देना चाहिए और रास्ता साफ होने का इंतजार करना चाहिए।साथ ही, डीडीएम चंबा को इस पूरे मामले की जांच कर विस्तृत दिशानिर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एचआरटीसी ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.