Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर साहिल हत्याकांड: सीसीटीवी में साजिश का खुलासा, आरोपियों को थी लोकेशन की जानकारी

Summwer Express ,झज्जर |झज्जर में साहिल की हत्या मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों को पहले से पता था कि साहिल प्लॉट में बनी झोपड़ी में मौजूद है। इसी आधार पर पुलिस इस वारदात को प्रथम दृष्टया योजनाबद्ध हत्या मानकर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में रेकी (पहले से निगरानी रखने) के एंगल से भी जांच आगे बढ़ा रही है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लगभग रात 11 बजे के आसपास एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो सांपला रोड पर आकर रुकती है। इसके बाद गाड़ी से तीन आरोपी उतरते हैं और सीधे प्लॉट की ओर बढ़ते हैं। इनमें से दो आरोपी आगे की सीटों से और एक पीछे की सीट से उतरता नजर आता है। पीछे से उतरने वाला युवक पहले अपने कपड़े ठीक करता है और फिर पिस्तौल निकालता है, लेकिन इसी दौरान अचानक गोली चल जाती है। इसके बाद आरोपी झोपड़ी में घुसकर लगातार फायरिंग शुरू कर देते हैं।

फुटेज में यह भी सामने आया है कि साहिल जान बचाने के लिए झोपड़ी से बाहर निकलकर प्लॉट में भागता है, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए बाहर आ जाते हैं और फायरिंग जारी रखते हैं। इस दौरान दो अन्य आरोपी गेट पर खड़े रहते हैं और अंदर की ओर फायरिंग करते हैं। करीब 15 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि सीसीटीवी और मौके की जांच से हुई है।

वारदात के दौरान साहिल के दो साथी प्रवीन और सुजेश उर्फ खोटी भी मौके पर मौजूद थे। एक साथी बाहर निकलने की कोशिश में था, लेकिन गेट पर मौजूद आरोपियों की फायरिंग से वह बाल-बाल बच गया और गली की ओर भागने में सफल रहा। दूसरा साथी अंदर ही रहा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष जांच टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, हत्या की साजिश और आरोपियों की पहचान को लेकर गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.