Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फाजिल्का में गलत पार्किंग पर चालान से हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Summer Express,फाजिल्का | शहर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस ने गलत पार्किंग के आरोप में एक कार का चालान काट दिया। मामला उस समय और तूल पकड़ गया जब चालान से नाराज व्यक्ति ने पुलिस कार्रवाई को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव बाधा निवासी कब्बी वारवल अपने बच्चों की फरमाइश पर एक निजी रेस्टोरेंट से पिज्जा लेने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और बताया कि उस समय उनका परिवार वाहन में मौजूद था। आरोप है कि जब तक वह ऑर्डर देकर वापस लौटे, तब तक पुलिस ने उनकी कार का चालान कर दिया था।

चालान से नाराज होकर कब्बी वारवल ने मौके पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उनका कहना है कि यदि उनकी कार सफेद लाइन से बाहर खड़ी थी, तो पुलिस वाहन भी सड़क के बीच में खड़ा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर कोई ट्रैफिक अधिकारी मौजूद नहीं था।

वहीं, पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाहन गलत तरीके से पार्क किया गया था और नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालान काटने से पहले लगभग 15-20 मिनट तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई व्यक्ति वाहन हटाने नहीं आया।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा बटोरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.