Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण पर जताया पीएम मोदी का आभार

मंडी , धर्मवीर – केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाए जा रहे महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी अभियान 11 अ्रपैल यानी आज से शुरू हो गया है  इस अभियान के माध्यम से जहां महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई रही है योजनओें की जानकारी दे रही हैं, वहीं देश के 100 शहरों में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से भी मातृ शक्ति के लिए चलाई जा रही योजनाओं और नारी शाक्ति वंदन अधिनियम पर भी केंद्र का आभार भी व्यक्त किया जा रहा है। 

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि महिला आरक्षण कानून पारित होने के बाद भारत की महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण पर काननू बनने जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से ही संभव होने जा रहा है, जो साल 2029 से लागू होगा। इसके लिए पीएम मोदी द्वारा 17, 18 और 19 को संसद में विशेष सत्र भी बुलाया गया है। पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में कार्य कर रही भाजपा सरकार 2014 से महिला सम्मान के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। जिससे आज देश की महिलाएं समाज में एक विशेष दर्जा पाने के साथ आत्मनिर्भर भारत के लिए मिसाल बनकर भी उभरी हैं। इस मौके पर पायल वैद्य ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मातृ शक्ति के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा सुमन, भाजपा जिला महामंत्री मान्चली ठाकुर,भारत विकास परिषद संस्था से नरेंद्रा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.