Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश में गर्मी का कहर: 8 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C तक पहुंचने की संभावना

Summer Express,दिल्ली | देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनेगी।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ रही है और अप्रैल के मध्य में ही कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 अप्रैल तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के अकोला में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है।

मौसम विभाग ने 14 से 16 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिकों के लिए विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है, जिसके तहत ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहरी काम रोकने और काम के समय को सुबह-शाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यस्थलों पर पानी और छाया की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में मौसम का अलग रुख देखने को मिल रहा है, जहां असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 17 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.