Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार हथगोले, दो विदेशी निर्मित पिस्तौलें और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी की है।

जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के इशारे पर संचालित किया जा रहा था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

सूत्रों के अनुसार, इस आतंकी मॉड्यूल के तार चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है कि आरोपी की भूमिका किन-किन घटनाओं में रही है और नेटवर्क कितना व्यापक है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इससे पहले भी अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया था कि ड्रोन के माध्यम से हथियार गिराए जाते थे और सोशल मीडिया के जरिए उनके आगे वितरण के निर्देश दिए जाते थे।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.