Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात लाहौर में एक न्यूज चैनल के कार्यालय के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने आमिर हमजा पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आमिर हमजा को हाफिज सईद का राइट हैंड माना जाता रहा है और वह लश्कर-ए-तैबा के शुरुआती संस्थापकों में से एक रहा है। उसका नाम भारत में हुए कई आतंकी हमलों और अन्य उग्रवादी गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है। वह संगठन की विचारधारा और प्रचार गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर हमजा को अमेरिका द्वारा भी प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में शामिल किया गया है। वह संगठन की केंद्रीय समिति से जुड़ा रहा और फंडिंग, भर्ती और अन्य नेटवर्क संचालन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी।

बताया जाता है कि 2018 के बाद, जब पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैबा से जुड़ी चैरिटी संस्थाओं पर कार्रवाई की थी, तब हमजा ने खुद को संगठन से अलग कर लिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर एक नया समूह भी बनाया, जो जम्मू-कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में गतिविधियों से जुड़ा बताया जाता है।

फिलहाल इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.