Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम हमीरपुर का सख्त फैसला: सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच पर रोक, पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर, अरविंद-: नगर निगम हमीरपुर ने शहर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। निगम ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच करवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

नगर निगम का कहना है कि यह निर्णय शहर की साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कुत्ता मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।इसके अलावा, नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पकड़ने और नसबंदी का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। हाल के वर्षों में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि के बाद इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई लोग अपने पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच करवाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और आम लोगों को परेशानी होती है।उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराएं और नियमों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.