Summer express,नई दिल्ली | शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना हल्की बढ़त के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में जोरदार उछाल देखा गया और यह 2,50,365 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है, जिससे घरेलू कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है।
कॉमेक्स (COMEX) पर स्थिति:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 4,811.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,808.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक यह 7.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,815.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
वहीं चांदी कॉमेक्स पर 78.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुली, जबकि पिछला बंद स्तर 78.71 डॉलर था। कारोबार के दौरान इसमें भी तेजी देखी गई और यह 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग के चलते सोने-चांदी में लगातार मजबूती बनी हुई है।