Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। वह देहरादून से वापस नहीं जाएगा।” इसके साथ ही उनके भाई को भी भारत न आने की चेतावनी दी गई।

मासूम शर्मा ने बताया कि इस धमकी से उनका परिवार बुरी तरह घबरा गया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह बेहद गुस्से में थे और समझ नहीं पा रहे थे कि स्थिति से कैसे निपटा जाए। सिंगर के अनुसार, धमकी देने वाले कुछ लोग उनके एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे, जहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान गुस्से में उनके मुंह से कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए।

मामले को लेकर उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और जो कुछ हुआ वह गुस्से में हुआ, जिसके लिए उन्हें खेद है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने महिला आयोग को अपना लिखित जवाब भेज दिया है, लेकिन व्यस्तता के कारण वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो पाएंगे।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मासूम शर्मा कुछ समय के लिए नाराज नजर आए और बहस में उलझते दिखे। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। यह मामला अब धमकी, सार्वजनिक व्यवहार और महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...

राष्ट्रगान के कथित अपमान से जुड़े विवाद पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- वीडियो ने सामने लाया सच 

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वीडियो...

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत विवाद पर राजेश धर्माणी का भाजपा पर पलटवार, बोले- तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों को मांगनी चाहिए माफी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर छिड़े विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों देश के सम्मान के प्रतीक हैं, ऐसे में दोनों की तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों...

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.