Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं, गर्जना और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 19 अप्रैल को फिर से खराब मौसम की संभावना जताई गई है। 20 अप्रैल से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।वर्तमान में प्रदेश के निचले इलाकों में तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस, मध्य क्षेत्रों में 22 से 27 डिग्री और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से अधिक है। मौसम में बदलाव के बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 24 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। वहीं इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत से कम वर्षा हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.