Facebook-f Youtube X-twitter

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे दी है।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और अन्य सामग्री का उपयोग जमीन मालिक मुफ्त में कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल सफाई कार्य में तेजी आएगी, बल्कि जल स्रोतों में पानी का प्रवाह भी बेहतर होगा।

यह कदम सतलुज, ब्यास और सिसवां सहित विभिन्न नदियों और नालों में जमा गाद को हटाने के लिए उठाया गया है। लंबे समय से इन जल स्रोतों में सिल्ट जमा होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था, जिससे हर वर्ष मानसून में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनती थी।

सरकार ने ऐसे नौ संवेदनशील स्थानों की पहचान भी की है, जहां समय रहते गाद निकालना जरूरी है। यदि इन क्षेत्रों में सफाई नहीं की गई तो जल प्रवाह बाधित हो सकता है और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जमीन मालिकों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया है।

इसके अलावा, कैबिनेट ने पंचायत स्तर पर आरक्षण व्यवस्था में संतुलन लाने के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण नियम-6 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति, महिलाओं और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण रोस्टर को पुनर्गठित किया जाएगा, ताकि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। सरकार के इन फैसलों को बाढ़ प्रबंधन और ग्रामीण प्रशासन दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.