Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह विश्राम गृह वर्ष 2009 में करीब 35 लाख रुपये की लागत से तत्कालीन सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाया गया था। इसमें हवादार कमरे, गद्देदार कुर्सियां और कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं ताकि किसान आराम कर सकें। लेकिन 2017 में तावड़ू को उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद से इस भवन का उपयोग प्रशासनिक कार्यों के लिए शुरू कर दिया गया।

स्थिति यह है कि जिन किसानों के लिए यह भवन बनाया गया था, वे अब या तो पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हैं या अपनी फसल की बोरियों पर ही आराम करते नजर आते हैं। भीषण गर्मी के बीच मंडी में घंटों इंतजार करना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि मंडी में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। किसानों ने आरोप लगाया कि नाममात्र की किसान कैंटीन भी है, जहां पर मिलने वाला भोजन गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरता।

किसानों ने यह भी बताया कि फसल बेचने के दौरान उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है और धूप में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन गई है।

इस मामले पर प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और गुढ़ी निहालगढ़ सीमा में नया लघु सचिवालय अगले फसल सीजन तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तब तक मंडी में किसानों के लिए टेंट और अस्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फिलहाल, किसानों का कहना है कि उन्हें तत्काल राहत की जरूरत है, क्योंकि वे लगातार गर्मी और अव्यवस्थाओं के बीच अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.