Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान ने वर्ष 2025 में मोहाली से नीट परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा में कम अंक आने के कारण उसे एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिल पाया। इसी दौरान उसकी सहपाठी के माध्यम से उनका संपर्क पटियाला निवासी अमन से हुआ, जिसने खुद को मेडिकल कॉलेज से जुड़ा बताया।

आरोपी अमन ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह मुस्कान का दाखिला राजेंद्र मेडिकल कॉलेज पटियाला और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में सरकारी कोटे के तहत करवा देगा। उसने यह भी कहा कि प्रक्रिया के दौरान जो भी खर्च आएगा, वह चरणबद्ध तरीके से लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार के अनुसार, अमन ने उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग समय पर करीब आठ लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, उसने युवती को दोबारा कोचिंग या पढ़ाई जारी रखने से भी रोक दिया और दावा किया कि उसका दाखिला पक्का हो चुका है।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दाखिले की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने संबंधित संस्थानों से संपर्क किया, जहां पता चला कि मुस्कान के नाम से कोई दाखिला नहीं हुआ है। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

सीवन थाना के जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.