Facebook-f Youtube X-twitter

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी।

महिला मंडल की सदस्य दिन-रात ठेके के बाहर बैठकर विरोध जता रही हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीणों की आपत्ति के बावजूद प्रशासन ने यहां ठेका आवंटित कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। महिलाओं ने पहले ही 25 दिसंबर 2025 को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) गोहर को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया।

विरोध के चलते ठेकेदार ने दुकान को पंचायत से लगभग 10 किलोमीटर दूर फंगयार क्षेत्र में खोलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिलाएं इसके लिए भी तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पंचायत क्षेत्र के आसपास कहीं भी शराब की बिक्री स्वीकार नहीं की जाएगी। आंदोलन को अब स्थानीय युवक मंडलों का भी समर्थन मिलने लगा है, जिससे प्रदर्शन और तेज हो गया है।स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने ठेके पर ताला जड़ दिया और उसके बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम और थाना प्रभारी को मौके पर भेजा है।

एसडीएम गोहर देवी राम के अनुसार, संबंधित विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक ठेका पूरी तरह बंद नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.