Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोलियों से हत्या,बाइक सवार हमलावरों ने गांव में फैलाया खौफ

करनाल ,-:करनाल के निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर में कल रात उस समय सनसनी फैल गई जब जमानत पर जेल से बाहर आए एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

खूनी वारदात का पूरा घटनाक्रम :

शनिवार रात को गांव गोंदर की एक गली अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठी। गांव निवासी सूरज, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था, गली में खड़ा था। तभी एचएफ डिलेक्स बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बिना किसी बहस या चेतावनी के बदमाशों ने सीधे उस पर गोलियां बरसा दीं। एक हमलावर ने मुंह ढका हुआ था, जबकि दो के चेहरे खुले थे। हमले के बाद आरोपी तेज़ी से मौके से फरार हो गए।

तीन गोलियां, मौत तय :

हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां सूरज की छाती, सिर और बगल में लगीं। गंभीर रूप से घायल सूरज को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

पुराना आपराधिक इतिहास बना वजह?

बताया जा रहा है कि मृतक सूरज वर्ष 2019 के एक मर्डर केस में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपराधिक दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ :

सूरज अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक हुई इस हत्या से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।

सीसीटीवी और जांच के कई एंगल :

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.