Facebook-f Youtube X-twitter

बंदलाधार हाइड्रो कॉलेज में 10 किलोवाट सोलर प्लांट शुरू, छात्रों को मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। यहां 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्लांट केके फाउंडेशन द्वारा कॉलेज को भेंट किया गया है, जिससे अब छात्रों को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ सोलर एनर्जी के क्षेत्र में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाउंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का आभार जताया और इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस सोलर प्लांट के माध्यम से विद्यार्थियों को न सिर्फ ऊर्जा उत्पादन की तकनीक समझने का मौका मिलेगा, बल्कि वे इसे व्यावहारिक रूप से भी सीख सकेंगे। इससे आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने केके फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से छात्रों को नई दिशा मिलती है।इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इसी तरह का सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट स्थापित किया जाए, ताकि वहां के छात्रों को भी इसका लाभ मिल सके।

राजेश धर्माणी – “इस प्लांट से छात्रों को आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य के लिए बेहतर तैयार हो सकेंगे।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.