Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला में 12 हजार से अधिक बच्चों ने कराया सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दाखिला

मंडी,धर्मवीर-सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई को लेकर मंडी जिला में अभिभावकों का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिभावक अभी हाल की में प्रदेश सरकार द्वारा सीबीएसई में सम्बद्ध किए गए सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 

मंडी जिला की बात की जाए तो प्रथम चरण में जिला मंडी के 23 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई के अधीन किया गया है। यहां प्रवेश पाने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 12 हजार से अधिक बच्चे विभिन्न कक्षाओं में अभी तक दाखिला ले चुके हैं। जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू, मढ़ी, पनारसा, जोगिंदरनगर, करसोग, गोहर, मंडी, सरकाघाट, जंजैहली, सुंदरनगर, रिवालसर, गद्दीधार, मंडप, भराड़ी स्थित सज्जयाओपिपलू, चौंतड़ा, कोटली, बालीचौकी, पांगणा, पधर, तेबन, बलद्वाड़ा, भद्रवाड़ तथा कोलनी ढलवान में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

जोगिंदरनगर तथा करसोग में आंकड़ा एक हजार के पार

16 अप्रैल, 2026 तक इन स्कूलों में 12,083 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। बलद्वाड़ा में 389, बालीचौकी में 769, भंगरोटू में 519, भराड़ी में 198, भद्रवाड़ में 160, चौंतडा 579, गद्दीधार 142, गोहर 655, जंजैहली 593, जोगिंदरनगर 1050, करसोग 1031, कोलनी ढलवान 187, कोटली 773, मंडप 432, मंडी 646, मढ़ी 274, पधर 592, पनारसा 506, पांगणा 624, रिवालसर 512, सरकाघाट 529, सुंदरनगर में 595 तथा तेबन में 328 बच्चों ने अभी तक प्रवेश लिया है। बाल वाटिका से जमा दो तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छठी, नौवीं, दसवीं, जमा एक तथा जमा दो में प्रवेश का आंकड़ा एक हजार पार हो चुका है। जिला में बाल वाटिका एक में 226, बाल वाटिका दो में 341 तथा बाल वाटिका तीन में 344 नौनिहालों ने प्रवेश लिया है। प्रथम कक्षा में 483, दूसरी में 370, तीसरी में 238, चौथी में 487, पांचवीं में 492, छठी में 1028, सातवीं में 945, आठवीं कक्षा में 964, नौवीं में 1295, दसवीं में 1165 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जमा एक में 1862 तथा जमा दो में 1873 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

बेतहाशा फीस से छुटकारा, सुलभ होगी शिक्षा

मंडी की आसमा फ़ातुन का कहना है कि उनका बच्चा पहले निजी स्कूल में पढ़ता था, जहां फीस बहुत अधिक थी, जिसे चुकता करने में सक्षम नहीं थे।नगीना कुमारी का कहना है कि पहले बेटी का दाखिला एक प्राइवेट स्कूल में करवाया था। वहां फीस अधिक होने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब अपनी बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में करवा दिया है। सरकार ने आम जनता और गरीब परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में सोचा। इसी तरह मंडी की सुमन, कोटली के अरुण कुमार, पधर के राकेश, सुंदरनगर के नरेश, गोहर के चमन लाल ने भी सरकारी स्कूल में सीबीएसई पैटर्न शुरू करने के लिए सुक्खू सरकार का धन्यवाद किया है। 

क्या कहते हैं अधिकारी

बीजे स्कूल मंडी (सीबीएसई) के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के आधार और एसएलसी लेकर सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। उप निदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान का कहना है कि मंडी के 23 सरकारी स्कूलों में इस सत्र से सीबीएसई कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक जारी है। सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद इन स्कूलों में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। किसी कक्षा में 40 से अधिक बच्चे होते हैं तो अलग से सेक्शन बनाया जाएगा। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.