Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चक्का जाम किया और सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. जनक राज ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे लोगों का सफर जोखिम भरा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रही है, जिससे आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है। उनके मुताबिक, यह सड़क चंबा जिले की लाइफलाइन मानी जाती है, लेकिन इसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान इस मार्ग को भारी नुकसान हुआ था। कई जगह सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था और करीब 20 दिनों तक यह मार्ग पूरी तरह बंद रहा। इसके चलते लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में आवाजाही बहाल कर दी गई, लेकिन सड़क की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है।

इस आपदा का असर प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर भी पड़ा था। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बाद भी सड़क को स्थायी रूप से मजबूत नहीं किया गया, जिससे खतरा बना हुआ है।विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी उठाया था और सरकार से जल्द सुधार कार्य करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पठानकोट-चंबा-भरमौर को जोड़ता है और क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके, सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। “हाय वो सुखुआ” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।अंत में डॉ. जनक राज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर दिन हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.