Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण को लेकर उनके रुख पर सवाल उठाए।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन” बिल भाजपा की विचारधारा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत से ही महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं को विकास की चार प्रमुख धुरी बताया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन में पहले से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और पार्टी का लक्ष्य है कि 2029 तक इसे पूरी तरह लागू किया जाए।उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस कानून के रास्ते में बाधाएं खड़ी कीं और परिसीमन को बहाना बनाकर महिला आरक्षण का विरोध किया। उनके अनुसार विपक्ष के पास अब कोई ठोस तर्क नहीं बचा है, इसलिए वे अलग-अलग कारणों का सहारा ले रहे हैं।

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाना भी जरूरी है ताकि जनता और प्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाहबानो केस का भी उल्लेख किया और कहा कि उस समय कांग्रेस ने कानून को कमजोर किया था, जबकि मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आने वाले समय में टिकट वितरण में मेरिट को आधार बनाएगी और महिलाओं को 30 प्रतिशत से भी अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर सकती है।इस अवसर पर सरोज पांडे ने भी विपक्ष के व्यवहार को निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व, खासकर प्रियंका गांधी वाड्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.