Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: पानीपत में हत्या कर नहर में फेंका शव, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Summer express, बहादुरगढ़ | हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग की गुमशुदगी के मामले ने हत्या का सनसनीखेज रूप ले लिया है। मांडौठी गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की हत्या कर उसके शव को पानीपत में नहर में फेंकने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को राजेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भांजे प्रवीण ने आसौदा थाना में दर्ज कराई थी। वह 4 अप्रैल से लापता थे। जांच में सामने आया कि राजेंद्र की हत्या कर शव को नहर में बहा दिया गया, जो बाद में सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र से बरामद हुआ।

मृतक राजेंद्र अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और उनके कोई बच्चे नहीं थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा करीब 40 लाख रुपये में बेचा था, जिसके बाद वह आरोपितों के संपर्क में आए।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपितों ने पहले बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया, फिर पानीपत ले जाकर उसकी हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपितों ने मृतक के बैंक खाते से पैसे भी निकलवाए और उसका मोबाइल फोन चालू रखा ताकि किसी को शक न हो। कई बार कॉल आने पर फोन रिसीव तो होता था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता था, जिससे परिजनों का शक गहरा गया।

गिरफ्तार आरोपितों में बहादुरगढ़ के मातन गांव की कोमल, जींद का रोहित, सोनीपत के जागसी का सोनू और बोहरा रसूलपुर का सागर शामिल हैं। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला किसी संगठित गिरोह या हनी ट्रैप नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।

आसौदा थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और पानीपत में वारदात स्थल की निशानदेही करवाई जा रही है। पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर गहन जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.