Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र सरकार ने लॉन्च किया ₹1 लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड : टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फोकस

Summer express, नई दिल्ली | देश के शहरी विकास को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड और क्रेडिट रिपेमेंट गारंटी सब-स्कीम की शुरुआत की है। इस पहल को हरियाणा समेत देशभर के राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास योजना माना जा रहा है।

सरकार ने इस योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का शहरी चुनौती कोष तैयार किया है, जिसके माध्यम से करीब 4 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। खास फोकस देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर होगा।

इस फंड को शहरी बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों को म्युनिसिपल बॉन्ड, बैंक लोन और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए संसाधन जुटाने की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही CRGSS स्कीम छोटे शहरों को क्रेडिट गारंटी सपोर्ट प्रदान करेगी, जिससे वे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी भागीदारी कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह फंड पारंपरिक अनुदान मॉडल से आगे बढ़कर शहरों को निवेश के लिए तैयार और वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य मजबूत शहरों के बिना संभव नहीं है।

योजना के तहत केंद्रीय सहायता परियोजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत तक सीमित रहेगी, जबकि शेष फंड का कम से कम 50 प्रतिशत म्युनिसिपल बॉन्ड, बैंक ऋण और PPP मॉडल से जुटाया जाएगा। इससे न केवल वित्तीय अनुशासन बढ़ेगा बल्कि निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुल फंड में से 90,000 करोड़ रुपये सीधे परियोजनाओं पर, 5,000 करोड़ रुपये परियोजना तैयारी और क्षमता निर्माण पर तथा 5,000 करोड़ रुपये क्रेडिट रिपेमेंट गारंटी सब-स्कीम के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस योजना के तहत पुराने शहरों का पुनर्विकास, शहरी परिवहन व्यवस्था, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, स्वच्छता और जल आपूर्ति ढांचा, गैर-मोटर चालित परिवहन और जलवायु अनुकूल विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य है कि केवल वे ही परियोजनाएं आगे बढ़ें जो व्यवहारिक, प्रभावी और आर्थिक रूप से मजबूत हों, ताकि उनका दीर्घकालिक असर सुनिश्चित किया जा सके।

यह महत्वाकांक्षी योजना वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू रहेगी और इसका उद्देश्य भारत के शहरों को भविष्य के मजबूत आर्थिक केंद्रों और विकास इंजन के रूप में विकसित करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.