Summer express मुंबई | घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया और प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स 96.86 अंकों की बढ़त के साथ 78,617.16 पर खुला और बाद में इसमें तेजी और बढ़ गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 के स्तर तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक यह 344.63 अंक (0.44 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 78,864.93 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ खुला। निफ्टी 9.70 अंक बढ़कर 24,374.55 पर खुला और बाद में इसमें तेजी देखी गई। यह 90.05 अंक (0.37 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,454.90 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जिसमें बड़ी कंपनियों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर चल रही गतिविधियों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच निवेशकों में सतर्क सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।