Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

GJU विवाद: दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, 27 अप्रैल को महापंचायत का ऐलान

Summer Express, हिसार | गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) विवाद को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) और हरियाणा पुलिस के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जजपा ने पुलिस कार्रवाई और अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग (NC-ST) का रुख किया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिसार पुलिस ने उनके साथ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “अपराधियों जैसा व्यवहार” किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डीजीपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को CIA इंचार्ज ने उन पर हथियार तान दिया और गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

जजपा की ओर से आयोग को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने रात के समय बिना महिला पुलिस बल के छापेमारी की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ भी लापरवाही बरती गई और परिजनों के साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी की गई।

पार्टी नेताओं का कहना है कि छापेमारी के दौरान डीवीआर जब्त करते समय पुलिसकर्मी कथित तौर पर उस कमरे तक पहुंच गए जहां नाबालिग बच्ची मौजूद थी, जिससे गंभीर सवाल उठते हैं।

इस पूरे विवाद को लेकर अब कानूनी संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है। हिसार, कैथल और फतेहाबाद सहित कई बार एसोसिएशनों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है और सोमवार को कई जगह वकीलों ने कामकाज का बहिष्कार किया।

वहीं, जजपा ने आंदोलन तेज करने का ऐलान करते हुए 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ आयोजित करने की घोषणा की है। इसके मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और एसपी ने सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक बुलाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.