Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र को मंजूरी, कैबिनेट ने 27 अप्रैल की बैठक में लिया फैसला

Summer express,चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। यह पहली बार है जब हरियाणा कैबिनेट की बैठक गुरुग्राम में आयोजित की गई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विशेष सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़े नियमों में बदलाव पर भी सहमति दी है। नए प्रावधानों के तहत जिन ग्रुप-डी कर्मचारियों ने पांच साल से अधिक सेवा पूरी कर ली है, वे क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए पात्र होंगे।

कैबिनेट ने हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दी है। प्रस्तावित बिल में ग्रुप-डी से क्लर्क पदों पर प्रमोशन कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रावधान शामिल किया गया है। साथ ही 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया पदों का प्रावधान भी नियमों में जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार प्रशासनिक सुधार और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार फैसले ले रही है।

वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में हुई घटनाओं ने विपक्ष का वास्तविक चेहरा उजागर किया है। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं की भागीदारी को लेकर भ्रामक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में ये नीतिगत फैसले प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे तथा कर्मचारियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.