Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बाइक और पैदल राहगीरों को कुचला, एक की मौत व तीन घायल

Summer express, हिसार  | हरियाणा के हिसार जिले में गंगवा गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गंगवा निवासी गोविंद (28) अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन ने सड़क किनारे चल रहे बालावास निवासी दिनेश और इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के अनुसार, गोविंद अपने परिवार में दो बहनो का एक भाई थाऔर परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग कर रहा था। उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जाखू रोप-वे के पास सैलानियों और स्थानीय लोगों में झड़प, वीडियो वायरल

जाखू रोप-वे के पास सैलानियों और स्थानीय लोगों में झड़प, वीडियो वायरल

Summer express /शिमला, संजू -:शिमला के प्रसिद्ध जाखू रोप-वे के नज़दीक सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है, जो धीरे-धीरे बढ़कर...
Summer Express - नूरपुर में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

नूरपुर में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। यह घोषणा पूर्व विधायक अजय महाजन और मंडल अध्यक्ष संदेश डढवाल के नेतृत्व में की गई,...
Summer Express - Auto Draft

तिरुपति में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी-मां की हत्या के बाद दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

Summer express, तिरुपति  | आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और मां की कथित रूप से हत्या कर दी और इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे...
Summer Express - रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के भाडावास गेट क्षेत्र में गुरुग्राम से आई टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। छापे के दौरान किसी भी व्यक्ति के...
Summer Express - गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। दमकल केंद्रों पर ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 रोडवेज चालकों के कारण करीब 35 बस रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.