Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

Summer express, लुधियाना | पंजाब में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर लू चली, जिससे मौसम मई जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा।

सबसे अधिक तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बठिंडा में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही जिलों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। यह इस सीजन का पहला मौका है जब किसी जिले में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा है।

अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, पटियाला में 40.4 डिग्री और रूपनगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में भी तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री ज्यादा रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को भी गर्मी बरकरार रहेगी, हालांकि लू से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं 24 और 25 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में फिर से लू चलने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 अप्रैल तक प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.