Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NSA खत्म होते ही अमृतपाल सिंह की फिर गिरफ्तारी, अजनाला हिंसा मामले में 2 दिन की पुलिस रिमांड

Summer express, डिब्रूगढ़। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें वर्ष 2023 के चर्चित अजनाला थाना हिंसा मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया, जहां पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने केवल दो दिन की पुलिस हिरासत की मंजूरी दी।

सुरक्षा कारणों और खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने की अनुमति नहीं दी है। वह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे और आगे की सभी कानूनी प्रक्रियाएं वर्चुअल माध्यम से ही पूरी की जाएंगी।

मामले में बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि यह केस तीन साल पुराना है और पुलिस पहले ही अधिकांश साक्ष्य जुटा चुकी है। ऐसे में अब नई बरामदगी और आगे की जांच की आवश्यकता पर सवाल उठते हैं। वकील ने यह भी कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से लंबा खींचा जा रहा है।

गौरतलब है कि यह मामला फरवरी 2023 की उस घटना से जुड़ा है, जब अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने एक सहयोगी की रिहाई की मांग को लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। आरोप है कि इस दौरान बैरिकेड्स तोड़े गए, थाने में घुसकर हंगामा किया गया और पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अमृतपाल सिंह पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.