Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेतन्याहू का खुलासा: प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, युद्ध के चलते छिपाई बीमारी

Summer express, यरुशलम |  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जिसका सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

76 वर्षीय नेतन्याहू ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी। इसके बाद लगभग ढाई महीने पहले यरुशलम के हदासा अस्पताल में चिकित्सकों ने विकिरण चिकित्सा के माध्यम से एक छोटे ट्यूमर का उपचार किया। उस समय इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

उन्होंने बताया कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान उन्होंने इस खबर को करीब दो महीने तक सार्वजनिक करने से रोकने का अनुरोध किया था, ताकि देश के खिलाफ किसी भी तरह के दुष्प्रचार को बढ़ावा न मिले।

नेतन्याहू ने अपने ट्यूमर को एक मामूली चिकित्सीय समस्या बताते हुए कहा कि अब उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के शुरुआती दौर में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इस दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) से तैयार की गई कुछ भ्रामक तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें उनकी मृत्यु तक के झूठे दावे किए गए। ऐसी तस्वीरें ईरान के सरकारी मीडिया में भी प्रसारित हुई थीं, जिन्हें बाद में गलत साबित किया गया।

नेतन्याहू के इस खुलासे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.