राहुल चावला , धर्मशाला-धर्मशाला में एचपीसीए को आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी करनेबक मौका मिला है ऐसे में इन तीनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए के अधिकारी रविवार को भगवान इन्द्रूनाग के मंदिर पहुंचे और यहां पर हवन यज्ञ कर इन तीनों मैचों के सफल आयोजन की कामना की गई और इसी के साथ एचपीसीए के अधिकारियों द्वारा इन्द्रूनाग मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एचपीसीए के सैकेट्री मनु शर्मा ने बताया कि इस तीनों मैचों की मेजबानी को लेकर एचपीसीए ने अपनी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है और बाकी बची तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि यह मैच 11, 14 और 17 मई को पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स के मध्य खेले जाने है उन्होंने बताया कि इसको लेकर एचपीसीए ने मैदान भी पूरी तरह तैयार कर लिया है उन्होंने मैच टिकट को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऑफ लाइन और ऑन लाइन टिकटों की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने बताया कि मैच टिकट पंजाब किंग्स के मैच ऑफिसियल के द्वारा ही सेल की जाती है और पंजाब किंग्स के मैच ऑफिसियल जल्द ही धर्मशाला पहुंचने वाले है और मैच टिकट काउंटर पर और ऑफ लाइन बिक्री शुरू कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन के साथ भी एक बैठक आयोजित की जाएगी मैच के दौरान किस तरह यातायात व्यवस्था रहेगी इसका रोड मैप भी तैयार कर लिया जाएगा।