Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में खेत में मिला मजदूर का शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

Summer express, पानीपत  | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में सोमवार सुबह खेतों में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, रणजीत मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और गांव के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में मजदूरी करता था। वह खेत में बने एक कमरे में अकेले रहता था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो उन्होंने रणजीत का शव जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई है।

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश और लूट जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

थाना बापौली प्रभारी के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.