Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मानसून एक्टिव, आज फिर 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज प्रदेश में कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75 से 100 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 फीसदी और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी में 25 से 50 फीसदी बारिश हो सकती है।

बीते दिन भी बारिश का अलर्ट, लेकिन सीमित इलाकों में ही बरसे बादल

गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी गई थी, मगर कुछ गिने-चुने इलाकों में ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि आज बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

IMD का तीन दिन का अलर्ट जारी, तापमान में आंशिक बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधियों के बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक बढ़ोतरी सिरसा में हुई, जहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.4 डिग्री तक पहुंच गया।

बारिश के आंकड़ों में इस बार सुधार

मौसम विभाग के मुताबिक, जून 2024 में हरियाणा में औसतन 29.3 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सामान्य औसत 55.3 मिमी होता है। यानी पिछले साल 47% कम वर्षा दर्ज हुई थी। वहीं, इस साल 1 जून से 26 जून 2025 तक 51.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य औसत 42.5 मिमी से करीब 20% ज्यादा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.